Breaking ..... आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए मोमबत्ती जलाकर थाली बजाओ, जाने क्यों...??
- "नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे" के तहत मोदी सरकार का हथियार मोदी सरकार के खिलाफ
- रेलवे के निजीकरण रोकने के लिए कर्मचारियों ने जनता से की गुजारिश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
बुधवार 9 सितंबर को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी बत्तिया बुझाकर मोमबत्तियां जलाकर थालिया बजाते हुए निजीकरण के अँधेरे मिटाने का प्रयास किया जायगा। इस नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे में देश की जनता को सहयोग देने की गुजारिश करते हुए आरसीएफ बचाओ संघर्ष कमेटी के सेकड़ो सदस्यों ने कहा है कि मोदी सरकार की नीतिओ के खिलाफ मोदी सरकार का हथियार, जिसमे मोमबत्तियां जलाकर थाली बजाने की कवायद की गई थी, को मोदी सरकार के खिलाफ ही प्रयोग किया जा रहा है।
आरसीएफ बचाओ संघर्ष कमेटी के नेता सरबजीत सिंह ने बताया की रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण खिलाफ कर्मचारीओ द्वारा चलाई जा रही नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे मेंसभी देश वासिओ से सहयोग की मांग करते हुए देश वासियो से आग्रह है कि आज 9 सितंबर मंगलवार को रात 9 बजे सिर्फ 9 मिनट के लिए अपने घरो की सभी बत्तिया बुझाकर मोमबत्तियां, टॉर्च, मोबाइल की लाइट आदी जलाकर ताली, थालिया, घंटियाँ और शंख आदि बजाते हुए सहयोग दे। उन्होंने कहा है कि इस गतिविधि से संघर्ष की लौ जलाते हुए शायद मोदी सरकार की नींद खुले और रेलवे के निजीकरण व निगमीकरण की कवायद पर रोक लग सके।














No comments