छात्रों के का भविष्य ... पंजाब में 10वी कक्षा के ओपन केन्द्रो के 31 हजार छात्र को प्रमोट करने की मांग - भाजयुमो
- भाजपा युवा मोर्चा के नेताओ ने प्रदेश के जिला अधिकारिओ को दिए मांग पत्र
खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला, पंजाब
प्रदेश में ओपन केन्द्रो द्वारा दाखिल किये 10 वीं कक्षा के 31 हज़ार छात्रों का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। और रेगुलर की तर्ज पर उनको सरकार अभी तक प्रमोट नहीं कर रही है। उन छात्रों को प्रमोट करने के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व युवा मोर्चा प्रधान भानू प्रताप के नेतृत्व पर भाजपा युवा मोर्च मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा व जिला महामंत्री कपिल कुमार की अध्यक्षता में कपूरथला के एडीसी राहुल चाबा को मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। और सरकार से उन 31 हज़ार छात्रों को जल्द प्रमोट करने की मांग की गई। इस मोके पर विशेष तौर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अंकित राणा व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश को-कन्वीनर कॉलेज आउटरीच भरत महाजन उपस्थित हुए।
बता दे कि मंगलवार को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप के नेतृत्व पर राज्य भर के जिला प्रशासन अधिकारिओ की मांग पत्र दिए गए। कपूरथला में जिला भाजपा प्रधान राकेश दुग्गल व जिला युवा मोर्चा सोनू रावलपिंडी के निर्देश पर मांग पत्र देते हुए उक्त नेताओ ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा नीति को ऊपर उठाने के लिए जहां सरकारों द्वारा प्रयास किये जा रहे है। वहीं कुछ छात्र ऐसे भी है जो अपनी 10वी की परीक्षा तो दे चुके है। लेकिन कोरोना काल में अभी तक उनको प्रमोट होने का इंतजार है। यह वह छात्र है जो राज्य भर में 596 ओपन केन्द्रो द्वारा 10 वीं कक्षा में दाखिल हुए है, उन 31 हजार छात्रो को अभी तक प्रमोट होने का इंतज़ार है। जबकि रेगुलर छात्रों को परीक्षा बिना ही शिक्षा विभाग द्वारा प्रमोट किया जा चूका है। इस मोके पर भाजपा युवा नेता रोबिन लूथरा भी मौजूद थे।










No comments