ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... मॉडर्न जेल से 4 हवलतिओ की फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, जेल प्रबंधन ने दबोचा

- जाँच में बैरक के कमरे के रोशनदान की ईंटें उखड़ी हुई मिली 

 दो हवालातियों से दो मोबाइल, एक सिम, दो बैटरी व एक मेमोरी कार्ड भी बरामद

खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  कपूरथला, पंजाब 

मॉडर्न जेल कपूरथला में कत्ल केस आरोप में बंद चार हवालाती जेल से भागने की फ़िराक में थे, उनकी इस योजना को जेल प्रशासन ने नाकाम करते हुए कैदिओ को बेनकाब किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए एसपी बलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान जहां बैरक के कमरे के रोशनदान की ईंटें उखड़ी मिलीं।  वहीं दो हवालातियों से दो मोबाइल, एक सिम, दो बैटरी व एक मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ है। थाना कोतवाली की पुलिस ने चारों हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज भी कर लिया है।

माडर्न जेल के एसपी बलजीत सिंह घुम्मन्र के अनुसार सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बैरक नं 8 के कमरा नं 10 में बंद चार हवालातियों विशाल उर्फ सोनू वासी जालंधर, बलविंदर सिंह वासी ग्वालियर मध्यप्रदेश, सरबजीत सिंह उर्फ बिल्ला वासी जालंधर और मनमीत सिंह उर्फ लंबड़ निवासी रामा मंडी जालंधर जेल से फरारी की योजना बना रहे हैँँ। 

इस पर सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह ने जेल स्टाफ के साथ बैरक के कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे के रोशनदान की ईंटें उखड़ी हुई मिली। जबकि हवालाती मनमीत सिंह उर्फ लंबड़ और विशाल उर्फ सोनू से दो मोबाइल फोन, एक सिम, दो बैटरी व एक मेमोरी कार्ड बरामद हुआ। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर चारों हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाने के बाद ही फरारी संबंधी योजना के पुरे तथ्यों का खुलासा होगा। 



No comments