राजनितिक गतिविधि ...... युवा नेता ऋषि प्रभाकर अपने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल
- मोदी व भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर लोग बीजेपी के साथ जुड़ रहे है - भाटिया
खबरनामा इंडिया (अनिल भट्टी), बटाला
बटाला भाजपा को उस समय भरी बल मिला जब समाज सेवक व ब्राह्मण युवा नेता ऋषि प्रभाकर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश भाटिया की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हीरा वालिया शहरी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा भाजयुमो जिलाध्यक्ष पार्स बाबा मौजूद थे।
जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश भाटिया ने बताया कि समाज सेवक ब्राह्मण युवा नेता ऋषि प्रभाकर अपने सैकड़ों साथियों के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं भाटिया ने कहा कि मोदी व भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर लोग बीजेपी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषि प्रभाकर को व उनके साथियों को पार्टी में उचित मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, मनीष शर्मा, करण सिंह, संदीप सिंह, गौरव प्रभाकर, मनीष कुमार, साहब सिंह, शिव मेहरा, विशु यादव, अभिषेक, राहुल, रमेश, केशव, नीरज, साजन, मनजीत सिंह व अकाश मौजूद थे।












No comments