ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना सेम्पल देने से इंकार करने वालो को लुभाने की कोशिश......

- अब हाेम क्वारेंटाइन पर गरीब लोगों को मुफ्त खाने के पैकेट घर घर देगी सरकार 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब  


प्रदेश में कोरोना टेस्ट सेम्पल देने से जनता द्वारा इंकार के बढ़ रहे ममलों को देखते हुए और प्रदेश में कोरोना टेस्ट को बढ़ावा देने के लिए अब सरकार ने एक अहम फैसला ले लिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा करते कहा कि गरीब परिवारों को होम क्वारेंटाइन के दौरान मुफ्त में खाने के पैकेट दिए जाएंगे जो की अपनी दिहाड़ी खो जाने के डर से कोरोना टेस्ट नहीं करवा पा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत पटियाला से होगी जो झूठे प्रचार के कारण सबसे अधिक प्रभावित जिलों में है। 

सीएम ने अन्य जिलों को भी निर्देश दिए कि होम क्वारेंटाइन पर गए गरीब मरीजों को मुफ्त खाने के पैकेट बांटने का प्रबंध किया जाये। इसमें जिला कांग्रेस कमेटियां और विधायक प्रशासन की मदद करेंगे। सीएम ने कहा कि गांवों में कोरोना को लेकर भ्रामक प्रचार किए जा रहे हैं। इन पर भी नकेल कसी जाएगी। लोग अस्पतालों में भर्ती होने से डर रहे हैं। सीएम ने कहा सरकार इस डर का मुकाबला करने को हाेम क्वारेंटाइन को उत्साहित कर रही है।


No comments