मोदी की नीतिओ से प्रेरित होकर अनेकों युवा भाजपा में हुए शामिल
- युवाओ से पार्टी को मिलेगी मजबूती
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक भाजपा मंडल कपूरथला के प्रधान धर्मपाल महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा जिला कपूरथला के प्रधान राकेश दुग्गल के दिशा निर्देशों के अनुसार पार्टी का विस्तार करते हुए और देश के प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी की देश हित की नीतियों से खुश होकर अनेकों युवा भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं को मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने सम्मानित किया। इस मौके धर्मपाल महाजन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन युवाओं के साथ पार्टी का आधार बढ़ेगा और साथ ही आगामी निगम चुनावों और 2022 विधान सभा चुनावों में पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके भाजपा पंजाब कार्यकारणी सदस्य यज्ञदत्त ऐरी, जिला महासचिव जगदीश शर्मा, सीनियर नेता शाम सुंदर अग्रवाल, जिला उप प्रधान अशोक माहला, पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया, एडवोकेट चंद्र शेखर शर्मा, अश्वनि तुली आदि ने भी संबोधित किया।
इस कार्येक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पीयूष मनचंदा अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मंडल कपूरथला का बहुत अधिक योगदान रहा है।इस अवसर पर राजिंदर सेठी, सुशील भल्ला, प्रेम अग्रवाल, सुखविंदर सिंह जिम्मी, कुमार गौरव महाजन, दर्शन शर्मा, सतीश कटािरया, धर्मवीर बोबी, सर्बजीत बंटी, राजेश शर्मा, राजेश कुमार मन्नन, रविंद्र सिंह, गगन सूद, वरुण आनंद, अमरजीत सिंह, मुख्तियार सिंह, सुरजीत सिंह, सतपाल मन्नन, संजीव पासी, दीपक बावा, राकेश अरोड़ा, रोहित शर्मा, राजा, सर्बजीत सिंह, भाविक आनंद, सतपाल, प्रवीन मल्होत्रा, राकेश कुमार, विक्रम, विशू अरोड़ा, मनजीत कुमार, अरविंदरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।













No comments