जेल में मारपीट ....... मॉडर्न जेल में महिला हवालाती ने हैड मेट्रन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
- हवालाती महिला ने बालों से पकड़ मारपीट की वर्दी भी फाड़ी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
मॉडर्न जेल कपूरथला एक महिला हवालाती द्वारा हैड मेट्रन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमे हैड मेट्रन द्वारा की गई शिकायत के बाद उक्त आरोपी हवालाती महिला पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता हैड मैट्रन कुलविंदर कौर वासी बिमला एनक्लेव ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केंद्रीय जेल कपूरथला में बतौर हेड मैट्रन तैनात है। जेल में नवदीप कौर उर्फ दीप वासी नई आबादी तलवंडी पाई बंदी के तौर बंद है। 22 सितंबर को वह ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान जेल में लगे एसटीडी पीसीओ से उसके रजिस्टेंटर्ड नंबर निकल गए है। उसने अपने नंबर पीसीओ में नंबर पुनः दर्ज करवाने के लिए कहा। नवदीप कुछ समय बाद फिर आई। कहने लगी कि मेरे नंबर अभी पीसीओ में दर्ज किए जाएं। मैने उसे थोड़ा रुक जाने को कहा तो वह आग बबूला हो उठी। उसने मुझे बालों से पकड लिया। मारपीट करते हुए वर्दी भी फाड़ डाली। शोर सुन कर जेल स्टाफ ने उसे छुडवाया। घटना की सूचना उसने तुरंत जेल प्रबंधन व पुलिस को कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 332, 353, 186 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।










No comments