ब्रेकिंग न्यूज़

Corona Update .... जिले में कोरोना संक्रमित 90 नए केस, एक की मौत

- पिछले दिनों के मुकाबले रिकवरी रेट बेहतर हुआ, पहुंचा 68.6 % पर, 2243 मरीज ठीक हुए 

- आरसीएफ से 3, पीटीयू से 4, PSPCL हमीरा से 2, जगतजीत नगर व इंडस्ट्री से 4, पीटीयू से 4, और फगवाड़ा से 16 पॉजिटिव  

- 67 अमृतसर लेब, 17 एंटीजन, और 2 ट्रू नेट, 4 अन्य लेब से पॉजिटिव, 1354 नेगेटिव 

- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब 

पंजाब में कोरोना महामारी के संकट के दौरान कपूरथला जिले में कई दिनों से कोरोना ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी प्राप्त रिपोर्ट्स में 90 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल शुक्रवार को 70 पॉजिटिव आये थे। वहीँ जिले में आज एक संकरमित मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 133 पर पहुंच गया है। वैसे राहत की बात यह भी है कि जिले में रिकवरी रेट पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर हुआ है। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 67 अमृतसर लेब से, 2 ट्रू नेट और 17 एंटीजन और 4 अन्य लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए  स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।  

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे आरसीएफ से 3, पीटीयू से 4, PSPCL हमीरा से 2, जगतजीत नगर व इंडस्ट्री से 4, आईटीसी ऑफिस से एक, पीटीयू से 4, और फगवाड़ा से 16 पॉजिटिव है।  
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 3270 पॉजिटिव मरीज है। और अब 657 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 2243 मरीज ठीक भी हुए है। आज भी 79 मरीज डिस्चार्ज किये है। जबकि 133 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  
  

- एक संक्रमित मरीज मौत  
बताने योग्य यह भी है कि शनिवार को एक कोरोना संकर्मित मरीज की मौत हुई है। 82 वर्षीय बजुर्ग वासी मॉडल टाउन की मिलिट्री अस्पताल जालंधर में इलाज दौरान मौत हुई है।जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 133 पर पहुंच गया है। 

देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। ......... 


उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 



No comments