ख़ुदकुशी ...... कर्ज से तंग किसान ने सुसाइड नोट में आढ़ती का नाम लिखकर फंदा लगाया, मरने से पहले वीडियो भी बनाई
- नोट और वीडियो में बताया, 'मेरी मौत के जिम्मेदार जगरूप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह और छिंदू आढ़ती
खबरनामा इंडिया (विनय शर्मा), अमृतसर, पंजाब
पंजाब के अमृतसर में एक किसान ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज से परेशान था। फंदा लगाने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर एक आढ़ती समेत दो लोगों को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि इनसे कुछ पैसे लिए थे। लौटा भी दिए, मगर बावजूद इसके झूठे केस दर्ज करवाकर परेशान कर रहे हैं। आए दिन धमकी देते हैं। घटना की सूचना के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने मौके पर पहुँच मुआयना किया। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमे किसान ने अपनी मौत की वजह लिखी है। ;फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।
जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अमृतसर के गांव हरसा छीना के 42 वर्षीय किसान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। किसान रणजीत सिंह ने एक वीडियो बनाकर उसमें बताया, 'मेरी मौत के जिम्मेदार जगरूप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह और छिंदू आढ़ती हैं। इन्होंने मेरे ऊपर झूठे केस किए हैं। मैंने इन सभी के पैसे वापस कर दिए हैं। अब यह मेरे परिवार को और मुझे बहुत ज़्यादा तंग करते हैं। मेरे भाइयों को भी परेशान कर रहे हैं। उन पर भी झूठा केस किया है। मेरी मौत की पूरी ज़िम्मेदारी जगरूप सिंह और छिन्दू आढ़ती की है।
किसान की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मिले पंजाबी में लिखे सुसाइड नोट में भी रणजीत सिंह ने वही वीडियो वाली कहानी बताने की कोशिश की है। पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो के अलावा मृतक के भाई के बयान को आधार बनाकर तीनों आरोपियों जगरूप सिंह, गुरमीत सिंह और छिंदू आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में उसके भाई गुरजीत ने बताया कि वह इंग्लैंड में रहता था। उसे यह नहीं पता कि लेन-देन कितने पैसे का था। लेकिन उसने यह कहा कि जगरूप सिंह और छिंदू आढ़ती उसके भाई रणजीत सिंह और बाकी परिवार को धमकाते थे। पैसे के लिए दबाव बना रहे हैं। इसी के चलते उसके भाई ने मौत को गले लगाना ज्यादा सही समझा।











No comments