ब्रेकिंग न्यूज़

एक्सीडेंट .... कार - बाइक हादसे में बाइक सवार की मौत

- मृतक अमृतसर के दसमेश नगर वासी 

खबरनामा इंडिया संवाददाता मुकेरियां, पंजाब 

पंजाब के मुकेरियां में नौशहरा पत्तन पुल पर रविवार दोपहर एक स्विफ्ट कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मुकेरियां थाने से पुलिस टीम के एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। और अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

एसआई जगजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर से आ गई स्विफ्ट कार नंबर PB07 BW 2951 तथा बाइक PB02 DP 5185 जोकि अमृतसर से आ रहा था, की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चलाने वाला साहिल ठाकुर मोहकम पुर नजदीक जोड़ा फाटक अमृतसर वासी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जिन को इलाज के लिए मुकेरियां के अस्पताल में भिजवा दिया गया है। और घटना की जांच एएसआई रविंदर सिंह कर रहे है। 


No comments