ड्रग चैट मामला ..... एनसीबी की पूछताछ में तीन बार रोई दीपिका, अधिकारिओ ने इमोशनल न होने की सलाह दी
- अधिकारी बोले सब सच बताना ही उनके लिए बेहतर
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग चैट संबंधी जाँच करते हुए दीपिका पादुकोण से हुई 6 घंटे की पूछताछ में दीपिका तीन बार रो पड़ी। जानकारों की मानें तो सवाल-जवाब के दौरान दीपिका के रोने पर एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें इमोशनल कार्ड न खेलने की नसीहत दी थी। और कहा कि सबकुछ सच-सच बताती हैं तो ही उनके लिए सही होगा। वहीँ पूछताछ के दौरान दीपिका के दो फ़ोन भी जाँच टीम ने जमा करवा लिए है।
सूत्र यह भी बताते है कि एनसीबी द्वारा की गई पूछताछ में दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट करने की बात को स्वीकार किया। लेकिन उन्होंने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है। दीपिका ने एनसीबी को यह भी बताया कि उनका पूरा ग्रुप डूप लेता है। जो कि एक तरह की सिगरेट है। इसमें कई नशीली चीजें होती हैं।










No comments