ब्रेकिंग न्यूज़

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के मौत की उडी अफवाह, कई लोगो ने ट्वीट कर संवेदना भी व्यक्त की

अनुराग ने ट्विटर पर खुद लिखा ... यमराज खुद घर पर वापस छोड़ गए

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 

मौजूदा साल में फ़िल्म इंडस्ट्री से एक के बाद बुरी ख़बर सामने आ रही है। इस बीच ट्विटर पर अफवाह फैल गई कि गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और सेक्रेड गेम्स जैसी फ़िल्में और सीरीज़ बनाने वाले अनुराग कश्यप अब इस दुनिया में नहीं रहे। @KRKBoxOffice द्वारा किये ट्वीट पर काफी लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि भी दे दी। लेकिन जब यह खबर अनुराग तक पहुंचीं तो उन्होंने खु़द ट्वीट करके के लिखा की  " यमराज खुद घर वापस छोड़ गए"।

हुआ यूँ कि ट्विटर अकाउंट @KRKBoxOffice से एक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा था कि  'अनुराग कश्यप की आत्मा को शांति मिले। वह एक बेहतरीन कहानीकार थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे।' इसके बाद कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि अनुराग कश्यप नहीं रहे। इसमें भी कमाल की बात यह है कि एक यूजर ने इसे आत्महत्या तक बता डाला। हालाँकि कुछ देर बात गलती का एहसास करते हुए @KRKBoxOffice से फिर ट्वीट कर अपनी गलती का एहसास कर लिया गया। 

लेकिन मामला ज्यादा बिगड़ता और अफ़वाह फैलती इससे पहले ही अनुराग कश्यप का जवाब आ गया। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा की "कल यमराज के दर्शन हुए .. आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए । बोले - अभी तो और फ़िल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फ़िल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे , तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे।'



No comments