राजनीति...... सियासी बैठक कर फंसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया संवाददाता। पठानकोट, पंजाब
कोरोना संकट काल में कोविड-19 के प्रोटोकॉल की उलंघना करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर भी अब मामला दर्ज हो गया है जबकि इससे पहले लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह पर भी कोरोना संबंधी दुष्प्रचार करने का मामला दर्ज हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट के धरतोली मोहल्ला में अश्विनी शर्मा भाजपा अध्यक्ष ने एक सियासी मीटिंग को संबोधित किया था। उस बैठक में उनके अलावा 35 से 40 लोग भी उपस्थित थे। पुलिस ने इस बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल की उल्लंघना मानते हुए, अश्विनी शर्मा व पांच अन्य के साथ साथ 35 से 40 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर राजनितिक गलियारों में चर्चा बनी हुई है। जबकि भाजपा नेताओ ने इसको राजनितिक रंजिश के तहत कारवाही करार दिया है।










No comments