ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा अध्यक्ष पर दर्ज हुए मामले पर पर्तिकिर्या ...... शराब माफिया, भ्रष्टाचार और घोटालो के खिलाफ भाजपा के आवाज उठाने से बौखलाई कैप्टन सरकार - पूनम माणिक

- राजनीतिक द्वेष में दर्ज किये जा रहे है पर्चे,  बौखलाई कांग्रेस सरकार कर रही भेदभाव 

- भाजपा का कार्यकर्त्ता ना रुकेगा ना झुकेगा, पंजाब के हितो के लिए भाजपा का सरकार के विरुद्ध जारी रहेगा संघर्ष - अश्वनी बल्लगन 

खबरनामा इंडिया ( विपन कुमार ), नवांशहर, पंजाब 

कैप्टन अमरिंदर सिंह और उसकी कांग्रेस सरकार पूरी तरह बौखला चुकी है, तभी तो ऐसी ओछी राजनीती पर उतर आई है। यह शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष पूनम माणिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा दर्ज किये गए मामलों पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहे है और बताया कि अपने घरों में बैठ कर चार लोगों के साथ बातचीत करने वालों पर भी पुलिस अब अपने राजनितिक आकाओं को खुश करने के चक्कर में मामले दर्ज कर रही है। 

पूनम माणिक  ने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब में जहरीली शराब से हुई मासूम लोगों की मौतों, प्रदेश में लॉक-डाउन के दौरान नाजायज शराब की हुई बिक्री तथा प्रदेश के राजस्व को हुए 5600 करोड़ रूपये के घाटे, केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की गरीब व जरूरतमंद जनता के लिए भेजे गए राशन में कांग्रेसियों द्वारा किये गए छात्रवृति घोटालों, जहरीली शराब, रेत माफिया, माइनिंग घोटाले, केंद्र द्वारा भेजे गए राशन घोटाले, पी.पी.ई. किट घोटाले तथा जनता को कोविड-19 के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरुद्ध आवाज उठाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेसी नेताओं ने राजनीतिक द्वेष के कारण बदले की भावना से कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा नेताओं पर मामले दर्ज किये हैं। 

इस मोके पर पूनम माणिक  ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार के नियम व कानून अलग हैं और विपक्ष व जनता के लिए अलग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता उद्धघाटन करें या कोई सभा करें तो उन पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता लेकिन अगर विपक्ष के नेता अपने कार्यकर्ताओं से उनके घर मिलने जाते हैं या वहां बैठ कर बातचीत करते हैं। तो उन पर स्थानीय कांग्रेसी नेता के इशारे पर मामला दर्ज कर दिया जाता है। जिला अध्य्क्ष  ने कहा कि अगर आम जनता या विपक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह या कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। तो उसके खिलाफ वहां के कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर मामला दर्ज कर उसे मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। पिछले कुछ महीनों में प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

पूनम माणिक ने यह भी कहा कि कांग्रेस की कैप्टन सरकार की ऐसी निम्न स्तर की राजनीति से भाजपा का कार्यकर्ता न रुकेगा न झुकेगा और पंजाब व पंजाबियत के हितों के लिए जनता की आवाज को बुलंद करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के संघर्ष निरंतर जारी रहेगे।  इस मोके पर पंजाब कार्यकारणी मेंबर वरिंदर कौर थांदी, अश्वनी बल्लगन, शाम सूंदर जाडला, जिला जनरल सेक्रेट्री कर्ण लड़ोइया, नवांशहर मंडल प्रधान लकी शर्मा सहित भाजपा कार्य कर्ता ने कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम जहाँ पर उनके मंत्रियो द्वारा कोविड -19  की धज्जियां उड़ाई गयी है। उनकी तस्वीरें भी दिखाई गयी और कांग्रेस द्वारा की गयी इस कार्रवाई के लिए इस मामले की घोर शब्दों में निंदा की है। 



No comments