Corona Blast .... कोरोना का कहर जारी, 103 नए संक्रमित, 5 की मौत, मौत का आंकड़ा पहुंचा 104
- 11 रेलटेक, 4 अर्बन एस्टेट, 3 मॉडर्न जेल, 2 वर्ष की बच्ची सहित फगवाड़ा से 19 व 7 वर्ष की बच्ची सहित 6 पटेल नगर से पॉजिटिव
- 45 अमृतसर लेब, 29 एंटीजन, 28 निजी लेब और 1 ट्रू नेट से पॉजिटिव, 844 नेगेटिव
- स्वास्थ्य विभाग का जनता से आग्रह -- बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले, कोविद 19 के नियमो की पालना जरुरी, मास्क भी जरूर पहने
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालातो में रोजाना बढ़ रहे पॉजिटिव कैसो की श्रंखला में मंगलवार को भी कहर जारी रहा, प्राप्त रिपोर्ट्स में 103 नए कोरोना के मामले आए हैं। जबकि कल 53 पॉजिटिव केस आये थे। वहीँ जिले में आज 5 संकरमित मरीजो की मौत भी हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है। प्राप्त रिपोर्ट्स में जिनमे 45 अमृतसर लेब से, 1 ट्रू नेट और 28 एंटीजन से और 28 निजी लेब से मिली है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इन पॉजिटिव मामलों में काफी मरीज पुराने मरीजों के सम्पर्क से है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि जनता टेस्ट सेम्पल देने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मामलो मे 103 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे सुल्तानपुर रोड पर रेलटेक से 11, अर्बन एस्टेट से 4, कपूरथला मॉडर्न जेल से 3 कर्मी, 2 वर्ष की बाची सहित फगवाड़ा से 19 और 7 वर्ष की बच्ची सहित 6 पटेल नगर से पॉजिटिव है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 2344 पॉजिटिव मरीज है। और अब 637 एक्टिव है। वहीँ अभी तक 1555 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि 104 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज भी 67 मरीज डिस्चार्ज किये है।
- 5 संक्रमित मरीजो की हुई मौत
बताने योग्य यह भी है कि मंगलवार को 5 कोरोना संकर्मित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे 66 वर्षीय महिला वासी लाहोरी गेट, 86 वर्षीय व्यक्ति वासी फत्तू धींगा, 70 वर्षीय वयक्ति वासी भुलत्थ व 64 वर्षीय वयक्ति वासी गांव जैद बेगोवाल की जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। जबकि 70 वर्षीय वयक्ति वासी फगवाड़ा की जालंधर के मिलिट्री अस्पताल में इलाज दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में संकर्मित मरीजों की मौत का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है।
देखे लिस्ट में कितने पॉजिटिव कहाँ से आये है। .........
उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालातो को देखते हुए जनता से आग्रह किया है कि बेहद जरुरी होने पर ही घरो से निकले और कोविद 19 के नियमो की पालना करते हुए मास्क जरूर पहने। नियमो की पालना से ही कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।















No comments