ब्रेकिंग न्यूज़

Big breaking..... पीटीयू आइसोलेशन वार्ड से देर रात कोरोना पेशेंट फरार ...... काबू

- पहले भी एक महिला आइसोलेशन वार्ड से भाग चुकी है 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला

कपूरथला के पीटीयू सेंटर में बने आइसोलेशन वार्ड से देर रात एक कोरोना पेशेंट फरार हो गया था। जिसके खिलाफ जिला पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया। लेकिन दोपहर को पुलिस ने उक्त पेशेंट को तलाश कर फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीटीयू के आइसोलेशन वार्ड में 22 सितंबर को मरीज गुरमेल सिंह वासी मेहमदवाल को कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती करवाया गया था। उक्त कोरोना पॉजिटिव मरीज 25 तारीख की देर रात से वार्ड से गायब था जिसको आसपास ढूंढने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस सुरक्षा कर्मियों ने फरार हुए मरीज पर मामला भी दर्ज करवा दिया। यहां यह भी बताने योग है कि कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड से भी कुछ दिन पहले एक कोरोना संक्रमित महिला वासी फगवाड़ा भी फरार हुई थी जो कि अगले दिन फगवाड़ा से मिली थी।

देर रात पीटीयू से फरार हुए पेशेंट के संबंध में पुष्टि करते हुए एसीएस डॉक्टर बंगा ने बताया कि देर रात फरार हुए मरीज गुरमेल सिंह को दोपहर तक पुलिस कर्मियों ने तलाश कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है।

No comments