कृषि बिलो का विरोध ..... किसानों द्वारा पंजाब बंद को मिला पूर्ण समर्थन, मेडिकल स्टोर भी बन्द
- जिले की जनता की सुरक्षा के लिए 750 सुरक्षाकर्मी तैनातए, इमरजेंसी सेवाओं को राहत
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि बिलो के विरोध में आज किसानों द्वारा बंद की काल को सभी ने समर्थन दिया है। सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। यहां तक कि मेडिकल तथा निजी अस्पताल भी नहीं खुले। दूसरी तरफ जनता की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस ने जिले में लगभग 750 कर्मी तैनात किए हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विधेयक बिल के विरोध में प्रदेश की सभी किसान जत्थे बंदियों द्वारा 25 सितंबर को बंद का ऐलान किया गया था। जिसको लेकर सरकार ने सभी जिलों के डीसी व एसएसपी को अलर्ट के आदेश भी दिए थे। किसानों के रेल रोको व चक्का जाम आंदोलन मैं आज सुबह से ही सभी लोगों ने भरपूर सहयोग देते हुए अपने संस्थान पूरी तरह से बंद रखे हैं।
जबकि दूसरी तरफ एसपी सर्वजीत बहिया ने बताया कि किसानों के आंदोलन को लेकर जनता को सुरक्षित रखने के नजरिए से जिले में लगभग 750 मुलाजिम तैनात किए गए हैं। और इमरजेंसी सेवाओं के साथ-साथ मिलिट्री, मेडिकल स्टाफ व अन्य जरूरी कार्यों के लिए किसान जत्थे बंदियों ने आवा जाही को लेकर राहत दी है।












No comments