ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों का विरोध ..... रेल पटरियों पर किसानों का डेरा, 20 ट्रेनें रद्द

- देश को गुमराह कर रही कांग्रेस -  कृषिमंत्री

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 


संसद से पास हुए तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ आज किसान संगठनों ने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान  करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों रेल पटरिओ पर डरा जमा लिया है। वैसे आंदोलन का अधिक असर पंजाब और हरियाणा में ही दिख रहा है। कई दिनों से सड़क पर प्रदर्शन पर उतरे हुए पंजाब के किसानो ने वीरवार को ही रेल ट्रैक पर टेंट लगा लिये थे। दूसरी तरफ किसानो के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए एहतियातन रेलवे ने शनिवार तक 20 विशेष ट्रेनें रद्द और पांच को गंतव्य से पहले ही रोक दिया। 

जानकारी अनुसार पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति तीन दिन तक रेल रोको आंदोलन करेगी। जिसे अन्य किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है। किसानों ने अमृतसर और फिरोजपुर में रेल पटरियों पर कब्जा कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने वीरवार सुबह ही बरनाला और संगरूर में रेल पटरियों को जाम कर दिया था। 
बता दे कि पंजाब के 31 किसान संगठनों ने 25 सितंबर को पंजाब को पूर्ण बंदी का एलान किया था। जिसको लेकर रेलवे ने यह भी कहा कि अनलॉक के बाद अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार आ रहा है लेकिन ऐसे में रेल सेवा बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न परिवहन बुरी तरह प्रभावित होगा।

- देश को गुमराह कर रही कांग्रेस -  कृषिमंत्री

विधेयकों पर किसानों की आशंका के चलते कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। और कहा है कि कृषि उपज को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाने और बिल के प्रावधानों की पैरवी अतीत में कांग्रेस ने की थी। कांग्रेस की यह राजनीति देश को कमजोर करेगी।

- तीन विधेयक जिनका हो रहा विरोध

केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में कृषि सुधारों से जुड़े तीन बिल संसद से पास करवाये हैं। जिनमे कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) बिल-2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता बिल-2020 और कृषि सेवा विधेयक-2020 

इन तीनो बिलो के पास होने से देश के किसानों को आशंका है कि संसद से पारित बिल के जरिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म करने का रास्ता खुल जाएगा और उन्हें बड़े कॉरपोरेट की दया के सहारे रहना पड़ेगा।


No comments