सीमा पर कारवाही..... बीएसएफ ने पाकिस्तान से भेजे हथियारों का जखीरा किया बरामद
- 6 मैगजीन सहित तीन एके-47 राइफल, 4 मैगजीन के साथ 91 आरडीएस, 2 पिस्टल व 2 एम-16 राइफल्स भी बरामद
- बीएसएफ ने ट्विटर पर पुष्टि की, डीजी बीएसएफ ने जवानों को कामयाबी पर दी बधाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फ़िरोज़पुर, पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की गई है। वहीं यह भी सूचना है कि अभी बीएसएफ के जवानों की सर्च मुहिम जारी है।
बीएसएफ की तरफ से आधिकारिक ट्वीट में बताया गया है कि 12 सितंबर 2020 को सतर्क बीएसएफ के सैनिकों ने राष्ट्रविरोधी तत्वों की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिरोजपुर जिले में 6 मैगजीन सहित 3 एके-47 राइफल, 4 मैगजीन के साथ 91 आरडीएस और 2 एम-16 राइफल्स, 57 आरडीएस, 4 मैगजीन सहित 2 पिस्टल और 20 आरडीएस बरामद किए हैं।












No comments