ब्रेकिंग न्यूज़

इंसाफ की मांग..... बुटीक पर कब्जे को लेकर एक दम्पति पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा दंपति, दो दिन से आत्मदाह की दी जा रही धमकी

- पीड़ित का आरोप - हाईकोर्ट में केस चलने के बावजूद कब्जा कर लाखों के सामान खुर्दबुर्द करने की शिकायत पर पुलिस कोई कारवाही नहीं कर रही 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बठिंडा, पंजाब 


 पंजाब के बठिंडा में एक दंपति द्वारा पेट्रोल की बोतल लेकर दो दिन से पानी की टंकी पर चढ़ा कर इंसाफ की मांग की जा रही है। और इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की धमकी भी दी रही है। उनका आरोप है कि उनके बुटीक पर कब्जा किया गया है, और पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी तरफ जाँच कर रहे पुलिस अधिकारी ने दूसरे पक्ष द्वारा कोर्ट से केस जीतने के बाद कब्जा लेने की बात कही जा रही है। फ़िलहाल बुधवार से पानी की टंकी पर चढ़े दंपति का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है और दोनों को नीचे उतारने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित दम्पति परमिन्दर कौर व मंदीप सिंह पिछले लगभग 20 साल से अजीत रोड पर बुटीक की दुकान चला रहे हैं। दुकान को लेकर परिजनों में ही आपसी विवाद चल रहा है। पिछले बुधवार को  जब परमिन्दर कौर बुटीक खोलने पहुंची तो देखा कि दुकान पर दूसरे पक्ष ने कब्जा किया हुआ था। और दुकान का लाखों का सामान व मशीनें भी दुकान में नहीं थीं।

उन्होंने बताया कि दुकान का केस हाईकोर्ट में विचाराधीन होने व पंचायत का फैसला होने के बाद भी कब्जा करने व लाखों का सामान, मशीनें आदि उठाये जाने की शिकायत पर पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इसी समस्या को लेकर इंसाफ की मांग करते हुए बुधवार को सुबह परमिंदर कौर व मंदीप सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। दूसरी तरफ उनके परिजन टंकी के नीचे बैठ कर तथा पुलिस स्टेशन के सामने नारेबाजी भी कर रहे है। पीड़ित महिला परमिंदर कौर ने कब्जा धारियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने के आरोप भी लगाए है। 

एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क के अनुसार उक्त दुकान के मामले में एक भाई एडिशनल सेशन कोर्ट से केस जीत चुका है। और उसने अपना कब्जा ले लिया। ऐसे में दूसरे पक्ष को कोर्ट में जाना चाहिए। 




No comments