ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार को जगाने के लिए जगी एक लौ....... देशभर में लाखो लोगो ने मोम बत्तियां, दीप, और टोर्च जगा मुहीम में लिया भाग

 - रेल कर्मिओ व उनके परिवारों ने "नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे" के तहत मोदी सरकार का हथियार को मोदी सरकार के खिलाफ चलाया 

- रेलवे निजीकरण और निगमीकरण को रोकने के देश में जगी एक लौ, थाली बर्तन बजाकर सरकार को जागने के प्रयास का आगाज़  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब

देशभर में भारतीय रेलवे के निजी करण व निगमीकरण के खिलाफ और देश के युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे के आवाहन पर देशभर में रेल कर्मचारियों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर कल रात 9 सितंबर को 9 बजे 9 मिनट के लिए घरो की सभी लाइटें बंद कर मोमबत्तियां, टॉर्च व दीये जलाकर, थाली और बर्तन खड़काते हुए मोदी सरकार को जगाने का प्रयास किया है। यूनियन नेताओं के अनुसार रेलवे के निगमीकरण व निजीकरण के खिलाफ यह एक शुरुआती कदम है। जिसमें देश के लाखों लोगों ने सहयोग दिया है। 


इंडियन रेलवे एम्पलाइस फेडरेशन, आरसीएफ बचाओ संघर्ष कमेटी व आरसीएफ एम्पलाइस यूनियन के महासचिव सर्वजीत सिंह ने बताया की रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण खिलाफ कर्मचारीओ द्वारा चलाई जा रही नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे में सभी देश वासिओ ने सहयोग देते हुए 9 सितंबर को रात 9 बजे सभी घरो की लाइट बंद कर 9 मिनट के लिए मोमबत्तियां, टॉर्च, दीप, मोबाइल की लाइट जलाकर और ताली, थालिया, बर्तन आदि बजाते हुए मोदी सरकार को जगाने के इस प्रयास में पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने कहा है कि इस गतिविधि से उनके संघर्ष की लौ का आगाज़ हुआ है। और अगर मोदी सरकार की नींद अभी भी नहीं खुली तो कर्मचारी अपने संघर्ष को जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार जनता को लुभाने के लिए इसी हथियार अपनाते हुए जनता से बत्तिया बंद कर दीप, टोर्च आदी जलवाते हुए गतिविधिया करवाती है। इस लिए कर्मचारीओ ने भी मोदी सरकार को जगाने का यही तरीका अपनाते हुए उन्हें जगाने का प्रयास किया है। 







No comments