ब्रेकिंग न्यूज़

बहादुरी को सलाम ........ 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर बनेगी बहदुर कुसुम, डीसी ने दिया 1 लाख का चेक

- 30 अगस्त को ट्यूशन से लौट रही कुसुम से हुई थी झपटमारी, बहादुर कुसुम जख्मी होने पर भी गुंडों को नहीं छोड़ा   

खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब 

पंजाब के जालंधर कुछ दिन पहले झपटमार गुंडों से भिड़ने वाली 15 वर्ष की बहादुर कुसुम को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। इस बात जानकारी डीसी जालंधर घनश्याम थोरी देते हुए बताया कि कुसुम ने मोबाइल झपटमार को पकड़वाया था। उसने न सिर्फ भागकर आरोपी का पीछा किया, बल्कि मोटरसाइकल से दो बार पटका। हालांकि इस दौरान बदमाश ने उसपर दातर से हमला किया तो कुसुम के बाएं हाथ की कलाई कट गई थी। डीसी ने बहादुर कुसुम की बहदुरी को देखते हुए एक लाख रुपए का चेक भी दिया है। कुसुम के ब्रांड एंबेसडर बनने से कई अन्य लड़किया भी प्रेरित होंगी।  

बता दे कि 30 अगस्त दोपहर को 15 वर्षीय कुसुम ट्यूशन से पढ़कर लौट रही थी। तो दीन दयाल उपाध्याय नगर में पहुँच जैसे ही उसने बैग से मोबाइल निकालकर अपने पिता का नंबर डायल करने लगी तो बाइक पर सवार दो लुटेरे फोन छीन भागने लगे। कुसुम ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया और मोटरसाइकल पर पीछे बैठे एक लुटेरे को पकड़कर जमीन पर खींच लिया। यह देख लुटेरा घबरा गया और लड़की से खुद को छुड़वाने के लिए उसकी गर्दन पर दातर से वार कर दिया। सारी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। 

दातर का वार कुसुम के हाथ पर लगा। लेकिन घायल होने के बाद भी उसने मोबाइल फोन और बदमाश दोनों में से किसी को नहीं छोड़ा। इतने में आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने तुरंत उस लुटेरे को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर कुसुम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

डीसी जालंधर घनश्याम थोरी ने कुसुम की बहादुरी को देखते हुए जहाँ उसको एक लाख रुपए का चेक दिया वहीँ प्रदेश की दूसरी लड़कियों को प्रेरित करने के लिए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने का फैसला किया। 


No comments