ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking........ पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह दुनिया से हुए अलविदा

- वर्ष 1999 में हाईजैक हुए प्लेन को छुड़वाने में अहम रोल निभाया था

- 25 जून से दिल्ली के आर्मी हस्पताल में थे भर्ती

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली  

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया वह 25 जून से दिल्ली के आर्मी हस्पताल में भर्ती थे। उनका मल्टी ऑर्गन डिसइन्फेक्शन सिंड्रोम का इलाज चल रहा था। बता दे कि राजनीति में आने से पहले जसवंत सिंह सेना में थे और मेजर पद से रिटायर हुए थे।

अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के सुबह निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा कि "जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की पूरी लगन से सेवा की पहले सैनिक के रूप में बाद में राजनीति से लंबा जुड़ाव रहा। अटल जी की सरकार मैं उन्होंने बेहद अहम पोर्टफोलियो संभाले वित्त, रक्षा और विदेश मामलों में उन्होंने मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से मैं दुखी हूं। ॐ शांति ॐ "

पूर्व मंत्री जसवंत सिंह राजनीति और समाज को लेकर अलग-अलग नजरिए के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे वहीं भाजपा को मजबूत करने में भी उनका पूरा योगदान रहा था।

24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को हाईजैक कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था जिसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए भारत सरकार को तीन आतंकी छोड़ने पड़े थे। उनमें आतंकी मुस्तक अहमद, अहमद उमर सैयद और मौलाना मसूद अजहर शामिल थे। इन आतंकियों को लेकर जसवंत सिंह ही कंधार गए थे। 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान भी उनकी अहम भूमिका रही।


No comments