ब्रेकिंग न्यूज़

ई- संगोष्ठी ...... हिन्दी भाषा के वास्तविक विकास के लिए आपसी संवाद की आवश्यकता - डॉ. संजीव डावर

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

हिंदू कन्या कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर 'हिंदी भाषा महत्व और प्रयोगविषय पर ई- संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव डावरप्राचार्यआर. के. आर्य कॉलेज नवांशहर स्रोत वक्ता के रूप में सम्लित हुए। कॉलेज प्राचार्या डॉ अर्चना गर्ग ने माननीय मुख्य अतिथि महोदय का शाब्दिक अभिनंदन किया। 

डॉ. कुलविंदर कौरहिंदी विभागाध्यक्ष ने माननीय डॉ. संजीव डावर का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। राष्ट्र भाषा हिंदी के महत्व और व्यवहारिक पक्ष पर बात करते हुए डॉ. संजीव डावर ने कहा कि भाषा की वास्तविक सामर्थ्य के लिए हिंदी भाषा को दैनिक जीवन में व्यवहार में लाना जरूरी है। भाषा की क्षमता उसके सही प्रयोग में है ना कि उसके केवल सैद्धांतिक रूप को समझने में। जहां तक भाषा के प्रयोग की बात की जाए तो देश के कोने-कोने में हिंदी भाषा प्रेमी और भाषा के ज्ञाता बैठे हुए हैं। हमें जरूरत है अपनी भाषा को निरंतर वार्तालाप में लाने की। उन्‍होंने कहा क‍ि जरूरत हो तो व‍िदेशी भाषा से भी शब्‍दों का प्रयोग बातचीत को सरल बनाने के ल‍िए क‍िया जा सकता है। और इस से परहेज नहीं करना चाह‍िए।

इसी के साथ उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में हिंदी भाषा की संभावनाओं पर भी दृष्टि डालकर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलविंदर कौर ने स्रोत वक्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए  विद्यार्थियों के लिए भाषा के व्यवहार और प्रयोग पर एक नई दृष्टि डालने की सराहना की। उन्‍होंने ह‍िन्‍दी भाषा के प्रयोग को लेकर अपने व्‍यक्‍तिगत अनुभव छात्रायों के साथ सांझा क‍िए।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के गणमान्य सदस्यअलग-अलग संस्थाओं से जुड़े प्राध्यापक वर्ग और विद्यार्थियों ने प्रतिभागीता की। मंच संचालन की भूमिका डॉ. तेजिंदर कौरअसिस्टेंट प्रो. हिंदी विभाग ने निभाई।


No comments