संदिघ्ध गतिविधि........ पाक सीमा से जुड़े गुरदासपुर क्षेत्र में संदिघ्ध ड्रोन उड़ता दिखा, सेना व पुलिस अलर्ट
- गुरदासपुर के दीनानगर में सरहद के नजदीक गांव के पंच ने देर रात और सोमवार सुबह देखा ड्रोन
खबतरनामा इंडिया संवाददाता। गुरदासपुर, पंजाब
![]() |
| फ़ाइल फोटो |
पंजाब के गुरदासपुर में गांव जगोचक टांडा में भारत - पाक सीमा के नजदीक देर रात व सुबह एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। जिसको लेकर सेना व पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। गांव में पुलिस और सेना की टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस बारे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
गांव के सूत्रों की माने तो गुरदासपुर में पाकिस्तान सीमा से कुछ ही दूरी पर जगोचक टांडा गांव के पंच कुलदीप सिंह ने रात लगभग साढ़े 9 बजे गांव के ऊपर एक ड्रोन उड़ते हुए देखा। लेकिन कुछ देर में वह गायब हो गया। उसने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन ड्रोन नहीं मिला। इसकी सूचना सेना को भी दी गई। वैसे अभी तक न तो ड्रोन मिला है और न ही कोई सुराग।
इसके बाद पुलिस व सेना की टीम गांव में रात से ही तैनात हो गई। सोमवार अलसुबह लगभग साढ़े 5 बजे फिर से लोगो ने ड्रोन देखा। इस बार भी ड्रोन गांव के ऊपर ही दिखाई दिया। और कुछ देर के बाद ही गायब हो गया। इस सुचना के बाद एसएसपी भी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंच गए। और जाँच शुरू की। उन्होंने पंच कुलदीप से पूरा वाकया जाना।












No comments