ब्रेकिंग न्यूज़

ड्रग चैट मामला..... एनसीबी के गेस्ट हाउस में अभिनेत्री दीपिका से पूछताछ जारी, दीपिका और करिश्मा ने ड्रग चैट की बात कबूली - सूत्र

- दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी ऑफिस में सवाल पूछे जा रहे

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच के दौरान बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन में आज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कोलाबा गेस्ट हाउस में पहुंच गई है। जहां उनसे पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी तरफ उक्त मामले में समन भेजकर बुलाई गई श्रद्धा कपूर भी एनसीबी के ऑफिस में मौजूद है। उनसे भी सवाल जवाब किए जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका और उसके पति रणबीर कल रात ताज होटल में रुके थे। और मीडिया से बचने के लिए वह छोटी कार में एनसीपी के गेस्ट हाउस 10 मिनट पहले ही पहुंच गई थी।

बता दें कि उक्त मामले में एनसीबी को कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट हाथ लगे थे जिसको लेकर एनसीबी जांच कर रही है। व्हाट्सएप के एक ग्रुप चैट में दीपिका उसकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश और सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा के बीच 28 अक्टूबर 2017 को ड्रग्स को लेकर कोई बातचीत सामने आई। जिसमें दीपिका ने "हैश" और "वीड" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए करिश्मा से ड्रग की मांग की थी। सूत्रों की माने तो इस ग्रुप की एडमिन भी दीपिका ही थी।

विभागीय सूत्रों के अनुसार दीपिका से पूछे जा सकते हैं कुछ ऐसे सवाल ----- 

क्या आपने कभी ड्रग्स लिया खरीदी। अगर हां, तो कहां से और कैसे ?

आपका मोबाइल नंबर क्या है। मैनेजर करिश्मा प्रकाश और जया साहा के साथ2.17 की चैट आपकी है क्या ?

क्या आपने कभी करिश्मा को ड्रग का इंतजाम करने का कहा था या आपने उन्हें कितनी बार दूध खरीदने के लिए कहा? 

करिश्मा कुदरत का पेमेंट किया था ? अगर हां तो कैसे ? 

कोको रेस्टोरेंट में हुई पार्टी दौरान कोई ड्रग यूज हुई थी ?


No comments