ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना सेम्पलिंग .... मौजूदा रफ़्तार से ढाई साल में भी संभव नहीं, प्रदेश की 3 करोड़ जनता के टेस्ट होना

- रोजाना 30 हज़ार लोगो के लिए जा रहे है कोरोना सेम्पल, इस रफ़्तार से लगभग 3 करोड़ की जनता के टेस्ट होने में लग सकते है पौने तीन साल  

- मिशन फ़तेह और जागरूकता मुहीम के बाद भी जानता खुद नहीं करवा रही सेम्पल, अभी तक मात्र 4.55 प्रतिशत लोगो के हुए टेस्ट 

खबरनामा इंडिया ,ब्यूरो। पंजाब 


प्रदेश में कोरोना महामारी के संकट को लगभग 6 महीने बीत गए हैं और हर तरफ इसकी दहशत का माहौल बरकरार है। वही प्रदेश की सरकार जनता के बचाव तथा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयत्न कर रही है। जनता को कोविद नियमो के प्रति जागरूक करने के विभिन्न तरीके अपनाते हुए संक्रमण को रोकने के लिए सभी तो टेस्ट करवाने की हिदायते भी जा रही है। कियोकि मौजूदा समय में बिना लक्षण भी कोरोना पॉजिटिव केस आने लगे है। लेकिन जिस रफ़्तार से पंजाब प्रदेश में महामारी बढ़ रही है उसको देखते हुए अगर प्रदेश सभी लोग, जो कि लगभग 3 करोड़ है, के टेस्ट करने पड़े तो ढाई साल में भी यह कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। कियोंकि अगर सूत्रों की माने तो  प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को कम से कम प्रतिदिन लगभग 30000 लोगों की सेंपलिंग करने की हिदायते है। और स्वास्थ्य कर्मिओ के संकर्मित होने के चलते स्टाफ की उपलब्धता के अनुरूप इससे अधिक संभावना भी फ़िलहाल नहीं दिख रही है।   

वर्ष 2012 की मतगणना के आधार पर प्रदेश में 2. 8 करोड़ की जनसंख्या आंकी गई थी। और जानकारों की माने तो पिछले 8 वर्षो में न्यूतम वृद्धि को देखते हुए यह संख्या मौजूदा वर्ष तक 3 करोड़ से ऊपर पहुँच गई होगी। 

वही दूसरी तरफ देखा जाये तो कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन थमने की बजाय और भी अधिक फैल रहा है। और इस महामारी का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। और सरकार की जागरूकता मुहीम के बाद भी जनता के मनो में बैठा खौफ भी सेम्पलिंग में आड़े आ रहा है। और महामारी के  स्थाई इलाज के लिए अभी तक कोई वेक्सीन भी नहीं है। दूसरी तरफ चाह कर भी विभाग रोजाना 30 - 33 हज़ार से अधिक लोगो की सेम्पलिंग नहीं कर पा रहा है। वहीं अगर इन हालतो में सरकार को प्रदेश की पूरी लगभग 3  करोड़ जनता के टेस्ट करवाने हो तो मौजूदा रफ्तार के हिसाब से लगभग पौने 3 साल का समय लग सकता है।  प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में लगभग 6 माह में शनिवार तक के आंकड़ों में अभी तक 13 लाख, 64 हज़ार, 940 लोगो की सेमोलिंग हुई है। और 77057 संक्रमित मरीजों  2288 की मौत भी हुई है। सेम्पलिंग का आंकड़ा प्रदेश की कुल जनता का मात्र 4.55 प्रतिशत बनता है। 




No comments