Breaking News ... कपूरथला जिले में रविवार को 9 नए कोरोना पोसिटिव मामले, एक महिला की मौत
- एसडीएम ऑफिस से एक महिला कर्मी व जेल में एक कैदी के अलावा मच्छी चौंक से एक ही परिवार के तीन लोग
- सेम्पल्स की प्राप्त हुई रिपोर्ट में 380 नेगेटिव
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे केसों के दौरान रविवार को कपूरथला जिले में 9 नए कोरोना पोसिटिव मामले सामने आए हैं। जिसमे मच्छी चौंक से एक ही परिवार के 3 लोगो के अलावा एक एसडीएम ऑफिस कर्मी व एक जेल कैदी भी पोसिटिव है। वहीँ रविवार को नडाला के नजदीक गांव बिलपुर वासी एक महिला की जालंधर के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन रिपोर्ट में 3 अमृतसर लेब से, 4 एंटीजन टेस्ट से व 2 रिपोर्ट ट्रू नेट टेस्ट द्वारा प्राप्त हुई है। वहीँ रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इसके अलावा 32 वर्षीय युवक वासी मोहब्बत नगर, 52 वर्षीय व्यक्ति व 41 वर्षीय युवक फगवाड़ा से है। और एक जेल कैदी 35 वर्षीय की भी रिपोर्ट पोसिटिव है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सभी पोसिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। और पोसिटिव मरीजो के सम्पर्क की जाँच भी शुरू कर दी है। सम्पर्क में आये लोगो के टेस्ट भी करवाए जायँगे। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को जिले के विभिन्न टेस्ट कलेक्शन सेंटरों में 197 लोगो के सेम्पल लिए गए है। जिनको जाँच के लिए लेबोटरी में भेजा जायगा।
















No comments