बरसाती मौसम में डेंगू , मलेरिया से बचाव के लिए रोटरी क्लब डाउनटाउ ने फोगिंग करवाई
- क्लब के सदस्य हमेशा मानवता की सेवा के लिए रहते है ततपर
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
कोरोना महामारी के काल में जनता को अन्य बिमारिओ से बचाने के मंतव्य से रोटरी क्लब कपूरथला डाउनटाउन द्वारा अर्बन एस्टेट में फोगिंग करवाई गयी। इस दौरान अध्यक्ष रोट.गौरव मढ़िया व् सचिव रोट.सरबजीत सिंह ने कल्ब के पदाधिकारियों व् सदस्यों के साथ अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में फोगिंग करवाई।
इस मोके क्लब अधिकारियो ने संजुक्त रूप से कहा की रोटरी इंटरनेशनल का मुख्य मकसद मानवता की सेवा करना है जिस के लिए रोटरी इंटरनेशनल ने दुनिया के कोने कोने में अपने क्लब तैयार करके समाजसेवा करने वाले लोगो के माध्यम से मानवता की सेवा करवाती है। इसलिए हर इंसान को अपना समय निकाल के समाज की सेवा करनी चाहिए !
इस मोके अध्यक्ष गौरव मढ़िया ने कहा की हमारी क्लब के पास अपनी फोगिंग मशीन है तथा क्लब द्वारा अपने खर्चे पर क्षेत्र के हर कोने कोने में निशुल्क फोगिंग कराई जाती है। कियोंकि बरसाती मौसम के दौरान डेंगू ,मलेरिआ जैसी बीमारियों से लोगो को बचने के लिए फोगिंग अति आवश्यक है। अर्बन एस्टेट सोसाइटी की मांग पर पिछले कुछ दिनों से फोगिंग मशीन द्वारा अर्बन एस्टेट के सारे इलाके में फोगिंग करवाई गयी इस के अलावा उन्होंने शहर वासियो से अपील की कोई भी चाहवान अपने गली मोहले ,कॉलोनी में अगर फोगिंग करवाना चाहता है। वह क्लब के रोट जगमोहन सिंह से संपर्क कर सकता है क्युकि जगमोहन सिंह फोगिंग मशीन प्रोजेक्ट के चेयरमैन है।
इस मोके अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एडवोकेट अनुज आनंद, राकेश शर्मा ने रोटरी क्लब कपूरथला डाउनटाउन का तह दिल से धन्यवाद किया। और क्लब के समाजसेवी कार्यो की सराहना की इस मोके विशेष तौर पर पास्ट असिस्टेंट गवर्नर रोट.एडवोकट पी के तुली, रोट.विजय कालिया, रोट. सुकेश जोशी व् अन्य गणमन्य हाज़िर हुए।
















No comments