ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपोलो अस्पताल में स्टाफ की हड़ताल, कोरोना मरीजों की जान सकते में

- सिविल सर्जन बोले - इस माहौल में हड़ताल उचित नहीं, निजी संस्थान है, फिर भी दोनों पक्षों से बात की जा रही है।

खबरनामा इंडिया ( ईशान पूरी ), लुधियाना, पंजाब

लुधियाना के एसपीएस अपोलो अस्पताल का स्टाफ रविवार को हड़ताल पर चला गया है। फिलहाल हड़ताल का कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूरा वेतन न दिया जाना बताया जा रहा है। जिससे अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की जान सकते में पड़ गई है। वहीं सिविल सर्जन लुधियाना डॉक्टर बग्गा ने बताया कि यह निजी संस्थान है। दोनों पक्षों से स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा बात की जा रही है वैसे इस करो ना संकट के माहौल में हड़ताल करना उचित नहीं है।
जहाँ प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा है और हर रोज़ प्रदेश में हज़ारो पोसिटिव पेशेंट आ रहे है। इस ऐसा ही संकट घड़ी में फ्रंट लाइन वारियर अगर हड़ताल पर चले जाये तो मरीजों का सकते में आना संभव है। ऐसा ही हाल लुधियाना के अपोलो अस्पातल रविवार को बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के अपोलो अस्पताल का स्टाफ वहां के प्रबंधन से नाराज चल रहा है। स्टाफ का आरोप है कि स्टाफ से लगातार ड्यूटी करवाई जा रही है। लेकिन वेतन पूरा नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई दिनों से स्टाफ में नाराजगी चल रही थी। और इसी वजह से रविवार को अचानक सारा स्टाफ हड़ताल पर चला गया।
दूसरी तरफ लुधियाना के सिविल सर्जन डॉक्टर बग्गा ने बताया कि ऐसे कोरोना संकट के माहौल में हड़ताल करना जायज नहीं है अपोलो अस्पताल निजी संस्थान है फिर भी स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन अस्पताल प्रबंधन तथा श्राप से वार्ता कर रहे हैं जिसका जल्दी हल निकल जाएगा।

No comments