जिले में नशे की समाप्ति के लिए प्रशासन ने माँगा जनता से सहयोग
- नाजायज़ शराब बनाने और बिक्री के बारे सूचना देने के लिए उच्च आधिकारियों के मोबायल नंबर जारी
- नाम गुप्त रखने के साथ-साथ पंजाब सरकार द्वारा इनाम देने का भी किया फैसला
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
क्षेत्र में नशे को जड़ से ख़त्म करने के लिए प्रशासन ने जानत से सहयोग की अपील करते हुए नाजायज शराब की बिक्री और नाजायज शराब बनाने वालों के बारे सूचना देने का कहा है और अधिकारिओ के मोबायल नंबर जारी किये गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का अस्वासन भी दिलाया है।
डिप्टी कमिशनर दीप्ति उप्पल ने रविवार को बताया कि नाजायज शराब की बिक्री से जहाँ मानवीय जीवन को बड़ा ख़तरा है वहाँ सरकारी राजस्व की भी हानि हो रहा है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार ने शराब की तस्करी रोकने में आम जनता का सहयोग लेने के लिए उच्च आधिकारियों के नंबर जारी किये हैं।
उन्होने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले का नाम और मोबायल नंबर गुप्त रखने के साथ साथ उसको उचित इनाम देने का फ़ैसला भी किया गया है। उन्होने लोगों और विशेष कर नौजवानों से अपील की कि वह इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए आगे आयें। और प्रशासन को ग़ैर कानूनी गतिविधियों को रोकने में अपना योगदान दें ।
- सर्कल फगवाड़ा के लिए जारी नंबर एसडीएम - 9501116895, तहसीलदार 98764 23057, डीएसपी 98140 86612, आबकारी निरीक्षक 98720 24780 और 88721 03875
- सर्कल भुलत्थ के लिए जारी नंबर एसडीएम 7837725996, तहसीलदार 9814100063, डीएसपी 98720 69203,
आबकारी निरीक्षक 99155 47610
- सुलतानपुर के लिए जारी नंबर एसडीएम 8427990701, तहसीलदार 9815547801, डीएसपी 9872100056,
आबकारी निरीक्षक 7009098689
- सर्कल कपूरथला के लिए जारी नंबर एसडीएम 9814528007, तहसीलदार 9814100063, डीएसपी 9876501927, आबकारी निरीक्षक 9501900050 के मोबायल नंबर जनतक किये गए हैं।
इन नंबरों की सूचना देने के लिए जिले में 110 स्थानों पर बोर्ड भी लगाए गए हैं।


















No comments