शिक्षकों की लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर किया गया विचार-विमर्श
- गर्वनमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब की जिला कपूरथला इकाई ने की ऑनलाइन मीटिंग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथलागवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब की जिला कपूरथला इकाई की बैठक ऑनलाइन जिला प्रधान सुरिंदर सिंह औजला व महासचिव तरमिंदरजीत सिंह मल्ली की अध्यक्षता हुई। इसमें अध्यापकों कीकाफी लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति के लिए पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
जिला प्रधान सुरिंदर सिंह औजला व तरमिंदरजीत सिंह मल्ली ने कहा कि यूनियन काफी लंबे समय से अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन व धरने देकर संघर्ष करती आ रही हैं, लेकिन पंजाब सरकार अध्यापकों की मांगों को लगातार नजरंदाज करती आ रही है। यूनियन के प्रेस सचिव नरेश घनियेके व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि अध्यापक मसलों को लेकर शिक्षा विभाग व पंजाब सरकार चुप्पी धारण किए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सरकार से मांग की गई है कि साथी सुखविंदर चाहल को जारी मनघढ़त दोष सूची रद की जाए। डीए की किस्तें जारी की जाएं। पे-कमिशन की रिपोर्ट जारी की जाए। अस्थायी मुलाजिम स्थायी किए जाएं। विद्यार्थियों को तुरंत स्मार्ट फोन दिए जाएं। मिड-डे-मील कुक की मई 2020 का वेतन महज 600 रुपये ही जारी हुई है। बकाया रकम तुरंत जारी किए जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। मोबाइल भत्ते की कटौती को रद किया जाए। इस मौके पर सुरजीत सिंह पुरेवाल, जसपाल सिंह देसल, मलकीत सिंह, अश्विनी कुमार, दविंदर कम्मेवाल व मनदीप सिंह आदि शामिल थे।














No comments