बठिंडा में एक हैंडलूम व्यापारी द्वारा आत्महत्या, उधार दिए पैसे वापस नहीं मिलने से था परेशान, दो भाइयों पर मामला दर्ज
- मृतक के बेटे जसप्रीत सिंह ने बताया - - हैंडलूम का कारोबारी थे पिता, मंडी के ही पेट्रोल पंप व्यापारी को 6 लाख 80 हजार दिए थे उधार, पैसे वापिस न मिलने से थे परेशान
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बठिंडा, पंजाब
पंजाब के बठिंडा जिले में एक हैंडलूम व्यापारी ने शनिवार देर रात अपने के घर में बाथरूम में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने मंडी वासी दो भाइयों को 6 लाख 80 हज़ार रुपए उधार दिए थे जो पैसे वापस नहीं मिलने से परेशान था। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान और मृतक से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पेट्रोल पंप कारोबारी दोनों भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे जसप्रीत सिंह निवासी गोनियाना मंडी ने बताया कि उसके पिता जसवीर सिंह हैंडलूम का कारोबार करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने मंडी के ही रहने वाले अजैब सिंह और उसके भाई पुष्पेंदरपाल सिंह को 6 लाख 80 हजार रुपए उधार दिए थे। जब उसके पिता को पैसे की जरूरत पड़ी तो उन्होंने उनसे पैसे वापस मांगे तो वो वह टालमटोल करने लगे। पैसे वापस नहीं मिलने के कारण उसके पिता काफी दिनों से परेशान थे। इसी परेशानी के चलते शनिवार को घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोके पर पहुँच मृतक के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए आरोपी अजैब सिंह व पुष्पेंदरपाल सिंह को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाही शुरू कर दी है।















No comments