ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला पुलिस की तरफ से जनता को मास्क बांटने का आगाज़

- एसएसपी की तरफ से जिला निवासियों को कोविद नियमो की पालना व मास्क लाजमी पहनने की अपील

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला 

पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से नए निर्देश जारी किए गए हैं। जिनकी जिला कपूरथला में पालना को यकीनी बनाया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू के आदेशानुसार जसवीर सिंह एसपी ट्रैफिक एवं  आपरेशन कपूरथला की तरफ से शहर के विभिन्न स्थानों में कोरोना वायरस महामारी से शनिवार को बचाव के लिए मास्क बांटे गए। 

एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि माहिरों के सुझाव अनुसार मास्क पहनने साथ कोविड-19 के खतरे को 75 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर जिला निवासी का यह नैतिक फर्ज बनता है कि वह अपने आप को और दूसरे को भी कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए सेहत प्रोटोकॉल की सख्ती के साथ पालन करने और दूसरों को भी इस बारे अधिक से अधिक जागरूक करें। उनमें लोगों से अपील की कि कोई भी वस्तु छूने से पहले और बाद में हाथ ज़रूर धाएं, घर से बाहर जाने लगा मुंह मास्क से ढंक कर बाहर जाएं, एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाई रखो, जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। 

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और सिविल प्रशासन की तरफ से सेहत व दूसरे विभागों से मिलकर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है और इसको ज़िला निवासियों के सहयोग के बिना जीता नहीं जा सकता। उन्होंने जिला निवासियों को यह भी अपील की कि वह प्रशासन को कोरोना वायरस खिलाफ जंग में पूर्ण सहयोग दें और पंजाब सरकार की तरफ से समय-समय पर जारी किए गए दिशा निर्देशों के पालन में सहयोग दें। इस मौके सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह, एएसआई गुरबचन सिंह स्टेट अवार्डी इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल कपूरथला उपस्थित थे।


No comments