- बच्चन गैस एजेंसी का कर्मी दो दिन की कलेक्शन बैंक में जमा कराने जा रहा था, तेजधार हथियार दिखाकर रकम लूटी
- एसीपी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच की जांच शुरू
खबरनामा इंडिया संवाददाता, लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में एक गैस एजेंसी के कर्मी को
तेजधार हथियार से डराकर 11 लाख रुपए लूट का मामला सामने आया है। जनकारी के अनुसार कर्मी पिछले दो दिन (शनिवार व रविवार ) की कैश कलेक्शन को बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। रस्ते में ही बाइक सवार तीन आरोपी लुटेरो ने कैश लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारिओ ने टीम सहित ने मौके का मुआयना किया और
घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार लुधियाना की बच्चन गैस एजेंसी का कर्मी पवनदीप सिंह शनिवार व रविवार को
इकट्ठा किया हुआ कैश लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। तो शिमलापुरी एरिया में
लोहारा रोड पर अचानक मोटरसाइकल पर आए तीन युवकों ने उसे तेजधार हथियार
दिखाकर सारी नकदी लूट ली। और तीनों युवक मोटरसाइकल पर फरार हो गए।
पीड़ित कर्मी पवनदीप सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी एजेंसी के मालिक को दी। और मालिक ने तुरंत पुलिस
को सूचित किया। मौके पर पहुंचे डीसीपी सिमरत पाल सिंह, एसीपी मनदीप
सिंह और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचने का क्रम जारी है।
Breaking News ..... पंजाब के लुधियाना में गैस एजेंसी के कर्मी से 11 लाख की लूट
Reviewed by khabarnamaindia
on
July 06, 2020
Rating: 5
No comments