ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़........ कपूरथला जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव

- सोमवार को प्राप्त हुई 457 टेस्ट रिपोर्ट में 452 नेगेटिव 5 पोसिटिव
 - ग्रामीण बैंक में 4 नए कोरोना पोसिटिव

खबरनामा इंडिया। कपूरथला



कपूरथला जिले में कोरोना महामारी के दौरान पोसिटिव कैसो की बढ़ रहे संख्या की कड़ी में सोमवार को जिले में 5 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 4 ग्रामीण बैंक से है। जो कि पहले पॉजिटिव आये पेशेंट के सम्पर्क में आये थे। और एक पेशेंट लुधियाना वासी है जो कि फगवाड़ा से संबंधित है। अधिकारिओ ने यह भी बताया कि ग्रामीण बैंक हैड ऑफिस में तैनात 4 पोसिटिव मामलो में दो अमृतसर से कपूरथला ड्यूटी करने आते है। 
सिविल अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 457 टेस्ट की रिपोर्ट लेबोटरी से प्राप्त हुई है। जिनमे से 452 की रिपोर्ट नेगेटिव है। जबकि 5 नए पोसिटिव केस भी सामने आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को जिले के विभिन टेस्ट कलेक्शन सेंटर में कुल 253  सेम्पल लिए गए है।







No comments