ब्रेकिंग न्यूज़

जायदाद के लिए धोखा --- पुश्तैनी जायदाद की दो दुकानों को वारिसों की बिना सहमति बेचने के आरोप में दो पर मामला दर्ज

- कटड़ा बाजार में दो दुकानो की अवैध रजिस्ट्री को लेकर एनआरआई थाने में मामला दर्ज,  शिकायतकर्ता अनुसार दुकानो की कीमत 50 लाख 
खबरनामा इंडिया संवाददाता। सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला  

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के कटडा बाजार में स्थित पुश्तैनी जायदाद की दो दुकानों को कुछ वारिसों द्वारा दूसरे वारिसों की सहमति के बिना बेचने के आरोप में एक महिला सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है। इस बात की एनआरआई थाना के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने भी पुष्टि की है।

एनआरआई थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कैनेडा वासी मधु कपूर पुत्री कमला विज ने शिकायत की थी की सुल्तानपुर लोधी के कटडा बाजार में उनकी पुश्तैनी जायदाद की दो दुकानें मौजूद है।  जिनको सरोज धीर लेट कर्मवीर धीर तथा सुबीरचंद्र सोनी ने मिली भुगत कर अवैध ढंग से बेच दिया है। जबकि उक्त जायदाद में वह भी वारिस है। और शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त आरोपियों ने कथित जाली रजिस्ट्री के माध्यम से 19 जनवरी 2016 को दुकानों को बेचा है। और उक्त दुकानो की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। 

एन आर आई थाना इंचार्ज सुजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जिसके बाद आरोपी सरोज धीर व सुधीरचंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 120 बी के तहत मुकदमा नंबर 3 एनआरआई थाना में दर्ज कर लिया गया है। 



No comments