धोखे से यौन शोषण ....... सहेली ने हवेली में ले जाकर करवाया योन शोषण, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद दो पर ममला दर्ज
- सहेली धोखे से हवेली में ले गई, जहाँ पहले से ही मौजूद एक युवक ने उसे कमरे में खींच लिया
खबरनामा इंडिया संवाददाता। गुरदासपुर, पंजाब
पंजाब के गुरदासपुर में एक युवती के साथ उसकी ही सहेली द्वारा धोखे से दुष्कर्म करवाने की खबर सामने आई है। जिसके संबंध में पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जाँच रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सहेली सहित दो आरोपिओ पर मामला केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उसे पीड़ित को पहले सहेली ने अपने घर बुलाया और फिर अपने साथ हवेली में अपने साथ ले गई। वहां युवती को एक युवक ने अंदर खींच लिया और सहेली ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तिब्बड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि उसके गांव में ही उसकी एक सहेली है। जिसके घर वह अक्सर जाया करती है। एक दिन उसकी सहेली द्वारा बुलाने पर वह उसके घर गई। तो कुछ देर बाद सहेली उसे अपने साथ लेकर गांव में ही एक हवेली में ले गई। जहाँ पहले से ही मौजूद एक युवक ने उसे एक कमरे के अंदर खींच लिया। और सहेली ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कमरे में युवक में उससे अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर जबरदस्ती उसका मुंह बंद कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़त युवती द्वारा थाना तिब्बड़ में दी शिकायत के बाद घटना की जांच महिला सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर को सौंप दी गई। युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने युवक व युवती की सहेली के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है।
















No comments