ब्रेकिंग न्यूज़

जालंधर में कोरोना का आज फिर ब्लास्ट, 75 नए केस, दो की मौत

- जिले का आंकड़ा पहुंचा 1177
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंध




प्रदेश में कोरोना संकट के दौरान जालंधर में रोजाना ही कोरोना के काफी नए केस सामने आ रहे हैं। जिसके चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर तक ही जिले में 75 नए कोरोना संक्रमित मामलो को रिपोर्ट आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जालंधर में शनिवार की सुबह कोरोना के कारण दो लोगों की मौत के बाद अब कोरोना संक्रमित 75 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना पेशेंट की संख्या 1177 हो गई है। सेहत विभाग ने फिल्हाल इसकी पुष्टि नहीं की है। जालंधर जिले में कोरोना के अब तक 370 एक्टिव केस थे। जिले में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर जालंधर के कुछ क्षेत्रों में जहां पर कोरोना संकर्मित केस आए हैं से संबंधित कुछ में लोग गायब हो गए हैं। विभाग इऩ लोगों की तलाश भी कर रहा है लेकिन इनके घरों को ताले लगे हुए हैं। उनका गायब होना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिनत का विषय है।

No comments