ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के लिए राहत की खबर, सभी प्रशासनिक अधिकारिओ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

- प्रशासनिक काम्प्लेक्स से लिए गए 73 सेम्पल्स 
- डीसी, एडीसी, जीए, एसडीएम सहित कई अधिकारिओ ने राहत की साँस ली
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला

देश में जहां एक तरफ कोरोना महामारी के संक्रमण से लगातार पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं, वही जिला कपूरथला की जनता व प्रशासनिक अधिकारियों के लिए राहत की खबर है। कोरोना संकट में फ्रंट लाइन पर लड़ने वाले योद्धा के रूप में जाने जाते कपूरथला जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत ने की है। 


बता दे कि बीते दिनों प्रदेश में काफी बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के संक्रमित होने की खबरों को देखते हुए कपूरथला जिला प्रशासन के अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में फंसे हुए थे।  क्योंकि प्रदेश में 12 पीसीएस अधिकारियों और कई पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। कपूरथला जिले में डीसी दीप्ति उप्पल, एडीसी राहुल चाबा, एडीसी विकास, जीए शिखा भगत, एसडीएम व तहसीलदार सहित सभी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी को मिलाकर कुल 73 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से अधिकतर की रिपोर्ट नेगेटिव है और अभी कुछ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।



No comments