ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, गिरोह का मुखिया फरार

- 150 लीटर चोरी का तेल बेचने समय पुलिस ने दबोचा, थाना सदर टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपी किया काबू, केस दर्ज, मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
- जिले के विभिन्न थानों की 35 से अधिक तेल चोरी की घटनाओ से उठ सकता है पर्दा - डीएसपी
- अदालत में पेश करने के बाद आरोपी पांच दिन के रिमांड पर 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
 
 
 कपूरथला जिले के विभिन्न गांवों के खेतों में लगे पावरकॉम के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करके बेचने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ़्तार कर कई चोरी की घटनाये सुलझाने का दावा किया है। उक्त गैंग में एक महिला भी शामिल है। 
पुलिस ने आरोपिओ को कार में 150 लीटर चोरी का तेल बेचते जाते समय मुखिबर की सूचना पर दबोचा है। और प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने फ़िलहाल दस वारदातें कबूली हैँ। अदालत में पेश करके इनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस को यह भी उम्मदी है कि इनसे पूछताछ में 35 से अधिक वारदातें सुलझने की उम्मीद है। 
 
डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह ने खबरनामा इंडिया टीम को बताया कि वीरवार की रात थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह एएसआई पूर्ण चंद और पुलिस बल के साथ रजापुर मोड़ पर मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि प्रदीप कुमार उर्फ प्रीत निवासी उच्चा धोड़ा, राजपाल सिंह उर्फ पाला निवासी भगतपुर-दंदूपुर, सुखदीप सिंह और मोनिका उर्फ सिमरन कौर निवासी गांव देवलावाल ने एक गिरोह बनाया हुआ है। यह सभी ट्रांसफार्मरों से तेल और किसानों की मोटरों में से तार चोरी करते हैँ। 
इन पर पहले भी कई तेल चोरी के मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। यह सभी चोरी किए हुए तेल को महंगे दामों पर बेचते हैँ। इस गिरोह का मुख्य सरगना सुखदीप सिंह है। इस समय गांव सिधवां दोनां से एक इंडिका कार में सवार होकर तेल बेचने के लिए कपूरथला की तरफ आ रहे हैँ। 
 
डीएसपी ने यह भी बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लंदन पैलेस भंडाल दोनां के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने नाके पर कार को रुकने का इशारा किया तो कार रुकते ही मुख्य सरगना सुखदीप सिंह रात के अंधेरे फायदा उठाते हुए खेतों के रास्ते फरार हो गया। जबकि पुलिस ने उक्त तीनों को काबू कर लिया। कार में से पुलिस ने 150 लीटर तेल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद एक ट्रक और इंडिका कार जब्त कर ली है। 
 
डीएसपी के अनुसार इन लोगों ने करीब दस वारदातें कबूली हैँ। अदालत में पेश करके इनका पांच दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। पूछताछ में 30-35 वारदातें सुलझने की उम्मीद है। पावरकॉम की शिकायत के आधार पर उनके करीब 135 ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हुआ है। डीएसपी ने बताया कि ये लोग तेल चुराने के बाद हाईवे पर स्थित ढाबों और ट्रक ड्राइवरों को 50 प्रति लीटर के हिसाब से तेल बेचते थे।
 

 

No comments