जन समस्या ---- शहर के तीन मोहल्लो के हज़ारो परिवार पानी की सप्लाई न मिलने से परेशान, पानी की बून्द बून्द को तरस रहे
- प्रीत नगर, संतपुरा और सुन्दर नगर वासी पानी के लिए भटक रहे, पीने को भी पानी नहीं मिला
- ईओ बोले क्षेत्र का वाटर पंप खराब, तीन टेंकरो से दी जा रही सप्लाई, जनता बोली कोई टेंकर नहीं आया
खबरनामा इंडिया (संजीव), कपूरथला
- ईओ बोले क्षेत्र का वाटर पंप खराब, तीन टेंकरो से दी जा रही सप्लाई, जनता बोली कोई टेंकर नहीं आया
खबरनामा इंडिया (संजीव), कपूरथला
![]() |
| फोटो - बबलू |
भषण गर्मी के चलते शहर के तीन मोहल्लों संत पूरा, प्रीत नगर और सुंदर नगर के हजारों परिवार पूरा दिन पानी के लिए तरसते रहे। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तो पानी मिलना दूर, पीने के लिए भी पानी नहीं मिला। और लोगों का रोष है कि प्रशासन ने उक्त क्षेत्र के वासियों के लिए अस्थाई तौर पर भी पानी का कोई भी इंतजाम नहीं किया। दूसरी तरफ नगर निगम के ईओ आदर्श कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्र का पंप खराब है 3 पानी के टैंकरों द्वारा लोगों को सप्लाई दी जा रही है।
शहर के लोगों की जल समस्या की सूचना मिलने पर खबर नामा इंडिया की टीम ने जब रविवार देर शाम मोहल्ला सुंदर नगर संत पूरा और प्रीत नगर का दौरा किया तो लोग दूर-दूर से बालटिओ में पानी भर कर ला रहे थे। मोहल्ला वासी जोगिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, कमल कांत, संजय कुमार, सचिन, गुरबख्श कौर, हरबंस कौर, सीमा, रंजीत कौर, कुलजीत सिंह, बलजीत कौर, हरमंदीप सिंह, हरबंस सिंह, कुलविंदर कौर, शंभू सिंह आदि ने बताया कि रविवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं आ गई और सभी लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। कपूरथला प्रशासन को समस्या के बारे में अवगत कराने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं किया गया। पीने के लिए पानी दूर-दूर से भरकर लाना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ जनता की इस समस्या बारे जब नगर निगम के ईओ आदर्श कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का वाटर पंप खराब होने की वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी आ रही है वैसे उन्होंने अस्थाई तौर पर पानी उपलब्ध करवाने के लिए 3 टैंकरो द्वारा सप्लाई दी जा रही है।















No comments