ब्रेकिंग न्यूज़......... 20 लाख लेकर ड्रग तस्कर लोगा का नाम FIR से निकलवाने का दावा करने वाला राउंडअप, पढ़े कौन है वह -------
- रिमांड दौरान तस्कर लोगा ने किये कई खुलासे, तथाकथित दलाल सोनू राउंडअप
- कुछ दिन पहले ही जून में 20 लाख में सौदा कर लोगा ने ड्रगमनी से सोनू को दिए थे 5 लाख
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
एक किलो हेरोइन व 7.20 लाख ड्रगमनी सहित काबू ड्रग तस्कर लोगा ने रिमांड दौरान एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि FIR से उसका नाम निकलवानेवाले भारत भूषण उर्फ़ सोनू चौहान ने एडवांस 5 लाख रुपए लिए थे, लेकिन नाम नहीं निकलवाया। जबकि तथाकथित दलाल सोनू ने 25 लाख मांगे थे और सौदा 20 लाख में तय हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीआईए द्वारा की गई पूछताछ में लोगा ने यह भी खुलासा किया कि सोनू ने दावा किया था कि 20 लाख रुपये पुलिस अधिकारिओ को रिश्वत देकर FIR से नाम निकलवा देगा। सूत्रों यह भी बताते है कि लोगा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने सरबजीत सिंह लोगा और तथाकथित दलाल सोनू के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। और देर रात उसको पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया है। लेकिन इस बात की फ़िलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
थाना सिटी की पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ लोगा और भारत भूषण उर्फ सोनू चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत सिटी थाना में मुकदमा नंबर 214 दर्ज कर लिया है। डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी भारत भूषण को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है।

विभागीय सूत्रों की माने तो जिला पुलिस द्वारा 3 जुलाई को जयपुर से काबू किये ड्रग
तस्कर सरबजीत सिंह लोगा निवासी मेहताबगढ़ कपूरथला ने रिमांड में की गई
पूछताछ के दौरान बताया कि जब उसके साथी नेकदीप कुमार उर्फ सन्नी निवासी
हरगोबिंद नगर धोगड़ी रोड जालंधर पर थाना कोतवाली की पुलिस ने केस दर्ज किया
था। तो उसे पता चला कि इस केस में पुलिस ने उसे भी नामजद किया है। उस समय
वह गिरफ्तारी के डर से अपने घर से भाग गया था। फिर इस मामले में से नाम
निकलवाने के लिए उसने भारत भूषण उर्फ सोनू चौहान निवासी मोहल्ला शेरगढ़
मंदिर वाली गली कपूरथला से मिला, जो एसडीएम कोर्ट के बाहर फार्म भरने का
काम करता है। उसका दावा था की सरकारी कार्यालयों में उसका दबदबा है और कई अधिकारिओ से अच्छे सम्पर्क भी है।
उससे
मिलकर उसे खुद पर दर्ज हुए केस संबंधी बातचीत की तो भारत भूषण उर्फ सोनू
चौहान ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसका नाम दर्ज FIR से निकलवा देगा। इस काम
के लिए उसने सीनियर अफसरों को बतौर रिश्वत 25 लाख रुपये रिश्वत देने की
मांग की। हालाँकि, सौदा 20 लाख में तय हो गया। भरत भूषण ने पांच लाख रुपये
एडवांस मांगे। इस सौदे पर सहमत होते हुए उसने ड्रग मनी से पांच लाख रुपये
जून 2020 में भारत भूषण उर्फ सोनू चौहान को दे दिए। लेकिन पैसे लेने के
बावजूद उसने उसका नाम केस में से बाहर नहीं निकलवाया।
थाना सिटी की पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ लोगा और भारत भूषण उर्फ सोनू चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत सिटी थाना में मुकदमा नंबर 214 दर्ज कर लिया है। डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी भारत भूषण को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है।
बता दे
कि जिला पुलिस जयपुर से लोगा और उसके साथी वरुण कुमार को तीन जुलाई की रात
को एक किलो हेरोइन, ड्रगमनी के साथ गिरफ्तार करके लेकर आई थी और अदालत से
तीन दिन का पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

No comments