ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिले में 5 नए पॉजिटिव, आरसीएफ और अशोक विहार में भी कोरोना की दस्तक

- सोमवार को प्राप्त हुई 437 नेगेटिव रिपोर्ट
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला


प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते कपूरथला में आज 5 नए कोरोना संक्रमित मामले पाए गए। जिसमें आरसीएफ व अशोक विहार के क्षेत्र में भी कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आज 442 सैंपल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 437 नेगेटिव और पांच पॉजिटिव रिपोर्ट है।

स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला जिले में आए नए कोरोना संक्रमित मामलों में एक रेल कोच फैक्ट्री से संबंधित 26 वर्षीय युवक है जोकि कर्नाटक से आया था। उसको फिलहाल पीटीयू के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
वही एक 44 वर्षीय मरीज फगवाड़ा से है और एक 59 वर्षीय व्यक्ति भुलत्थ से है। जो बैंगलोर से आया है। इसके अलावा एक 42 वर्षीय युवक  सुलतानपुर लोधी से है। जो हाल ही में कुवैत से आया है। और एक 42 वर्षीय महिला अशोक विहार से भी है। सभी के संपर्क की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को 4 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। उनके स्वस्थ होने के बाद उनको घर भेज दिया गया है।
आईडीएसपी इंचार्ज ने आगे बताया कि सोमवार को जिले में विभिन्न टेस्ट कलेक्शन सेंटरों से 264 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।



No comments