ब्रेकिंग न्यूज़

लुधियाना से बड़ी खबर --- फैक्ट्री की दीवार गिरी, कई मजदूरों के दबने की आशंका

खबरनामा इंडिया ( ईशान पुरी ), लुधियाना, पंजाब 


लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में सुबह एक फैक्ट्री की दीवार गिरने से कई मजदूरों के दबने की सम्भावना जताई जा रही है। घटना मंगलवार सुबह  है जब दीवार के पास लगने वाली मजदुर मंडी कई लोग मौजूद थे। फ़िलहाल आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे से तीन लोगों को निकाला है, और अन्य की तलाश मालवा हटा कर की जा रही है।दो घायलों काे अस्पताल में दाखिल करवाया  है। 
डाक्टराें के अनुसार दोनाें की हालत अभी ठीक है और टांगों में चोटें आई हैं। जानकारी अनुसार जिस जगह दीवार गिरी है वहां पर पास ही में मजदुर मंडी लगती है। वहां पर कुछ मज़दूर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। 

No comments