ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना का कहर अब पंजाब रोडवेज पर, तीन जीएम करोना पॉजिटिव

- पंजाब रोडवेज रूपनगर, चंडीगढ़ और नवांशहर डिपो के जीएम कोरोना पॉजिटिव 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। रोपड़, पंजाब 
प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते अब कोरोना का साया पुंजाब रोडवेज के अधिकारिओ पर भी पड़ना शुरू हो गया है। आज पंजाब रोडवेज के तीन जनरल मैनेजर करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को पंजाब रोडवेज के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय पर ताला ही लगाना पड़ा गया है। पंजाब रोडवेज रूपनगर, चंडीगढ़ एवं नवांशहर डिपो के जनरल मैनेजर करोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज रूपनगर के जनरल मैनेजर राजपाल सिंह वीरवार को पंजाब रोडवेज मुख्यालय में बैठक के लिए गए थे। इस दौरान पंजाब रोडवेज के डिप्टी डायरेक्टर परनीत सिंह मिन्हास और सीएसपीओ एनपी सिंह भी कार्यालय में मौजूद थे। सूत्र बताते है कि जनरल मैनेजर राजपाल सिंह रूपनगर की कोरोना पॉजिटिव पाई गईं डीसी के संपर्क में आए थे। उसके बाद उन्होंने भी अपना करोना टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट रविवार को मिली और उसमें वह करोना पॉजिटिव पाए गए। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद रोडवेज मुख्यालय में हड़कंप मच गया और उनके संपर्क में आने वाले अन्य अधिकारियों को भी क्वारंटाइन होना पड़ा है। आनन-फानन में हालत ऐसे बन गए है कि रोडवेज मुख्यालय को सोमवार को ताला ही लगा देना पड़ा।

No comments