ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर ---- लॉक डाउन में काम छूटने से परेशान मां-बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

- लॉक डाउन में काम छूटने और हाल ही में हुई पत्नी की मौत से दुखी था युवक 

- पड़ोसी बोले-महीनों से अपने आप में ही रहते थे मां-बेटा, किसी से नहीं बोलते थे 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। लुधियाना, पंजाब  


लुधियाना के सतगुर नगर में एक मां बेटे द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला आया है। सुचना अनुसार युवक कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन में काम छूट जाने से व 10 दिन पहले ही पत्नी की गंभीर बीमारी से मौत हो जाने के कारन परेशान था। सम्ब्नधित थाना पुलिस ने सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार लुधियाना के थाना डाबा प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि सतगुर नगर में 35 वर्षीय मुनीष अपनी मां कृष्णा देवी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। दो दिन से उनके घर से कोई गतिविधि नहीं हुई तो शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब अंदर घुसे तो कमरे का एसी चल रहा था और दोनों मां-बेटे के शव पंखे की हुक में कपड़े के साथ लटक रहे थे।

उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोसी ने बताया कि मुनीष के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। मुनीष एक फैक्ट्री में काम करता था। लेकिन कोरोना लॉकडाउन में उसका काम भी छूट गया। गंभीर बीमारी से ग्रस्त उसकी पत्नी कुछ समय पहले मायके चली गई थी। और दस दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। वह पत्नी की मौत से भी परेशान था। और दो-तीन महीने से मुनीष और उसकी मां ने आस-पड़ोस के लोगों से बोलचाल भी बंद कर दी थी। दोनों अपने घर में ही बंद रहते थे।


No comments