बेअदबी मामला --- / अब डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी नामजद
- 1 जून 2015 को फरीदकोट के जवाहर सिंह वाला गांव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी मामले में एसआईटी ने अब डेरा प्रमुख को भी किया नामजद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। फरीदकोट,पंजाब
1 जून 2015 को फरीदकोट के जवाहर सिंह वाला गांव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी के मामलों की जांच कर रही पंजाब पुलिस की विशेष टीम ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को भी अब नामजद कर लिया है। बाबा पहले ही साध्वी योन शोषण मामले में जेल में बंद है।
बता दे कि इस मामले में हाल ही में 3 दिन पहले एसआईटी ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चुराने और बेअदबी के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं कई महीनों पहले गुरमीत राम रहीम सिंह, पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब नए सिरे से जांच कर रही एसआईटी ने रोहतक जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को भी इस मामले में नामजद किया है।
डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा ने बताया कि कुल 11 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। इनमें 3 नेशनल कमेटी के मेंबर है। और इन्ही में राम रहीम का नाम शामिल है। गवाहों के बयानों के अनुसार कमेटी मेंबर और डेरा प्रमुख दोषी माने गए हैं।
गौर हो कि यह मामला 1 जून 2015 को फरीदकोट के जवाहर सिंह वाला गांव से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी हो जाने से संबंधित है। इस मामले को लेकर राज्य में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। बाद में इसी मामले के विरोध में बहबल कलां और कोटकपूरा में धरने पर बैठे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी।
इस मामले में पहले से ही शक की सुई डेरे की तरफ घूमती रही है और 2018 में ही खटड़ा के नेतृत्व वाली स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से एक डेरा प्रेमी महेंद्र पाल बिट्टू की 2019 में नाभा जेल में हत्या कर दी थी। अब तीन पहले ही बाजाखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी और बेअदबी के संबंध में दर्ज इस मामले के आधार पर एसआईटी ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमे फरीदकोट वासी सुखजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, नरिंदर शर्मा, नीला, भोला, रणजीत और निशान सिंह सभी डेरा प्रेमी हैं।

No comments