कानपुर में पुलिस कर्मियों के साथ हूई घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद - विक्रांत राणा
- आम जनता की रक्षा जिन कन्धों पर, अगर वही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के डायरेक्टर लीगल सेल पंजाब एडवोकेट विक्रांत राणा ने कहा कि कानपुर में पुलिस कर्मियों के साथ हूई वारदात में आठ जांबाज पुलिस कर्मी शहीद होने की घटना अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण। राणा ने कहा कि हमारे पुलिस कर्मी कोरोना संकट में पूरी मुस्तैदी से आम जनता की सेवा कर रहे हैं। उसी समय अपराधियों से लड़ते हुए अपनी जान गवॉना पड़ा और आज जब आम जनता की रक्षा जिन कन्धों पर है। वही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।
एडवोकेट शेल्ली शुक्ला ने कहा की सरकार शहीद समस्त पुलिस कर्मियों और उनके परिवार की सरकार भरपूर उचित सहायता करे और गुंडों अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। राणा ने आगे कहा की राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण के कारण भी आज ऐसे दुखद घटनाये हो रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की वह बिना डर के अपराध कर रहे है।













No comments