पंजाब में अब सिविल प्रशासन पर कोरोना का कहर --- 12 पीसीएस अधिकारी हुए कोरोना पोसिटिव
- 3 जुलाई को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में 40 पीसीएस अधिकारी हुए थे शामिल, जिनमे से 12 पोसिटिव, 8 की रिपोर्ट पेंडिंग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में अब कोरोना का कहर सिविल प्रशासनिक अधिकारिओ पर बरस रहा है। दो ही दिनों में प्रदेश के 12 पीसीएस अधिकारी कोरोना बीमारी से संक्रमित हुए हैं। यह सभी पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा 3 जुलाई को चंडीगढ़ के एक होटल में आयोजित बैठक में उपस्थित थे। वैसे तो बैठक में कुल 40 पीसीएस अधिकारी उपस्थित थे। जिन्हें विजिलेंस विभग द्वारा फरीदकोट में आरटीए के रूप में तैनात पीसीएस अधिकारी तरसेम चंद की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया गया था।
बता दे कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों की कड़ी में अब बीयूरोकेट्स लॉबी भी प्रभावित होने लगी है। जिसका प्रमाण दो ही दिनों में प्रदेश के 12 पीसीएस अधिकारिओ की रिपोट पोसिटिव आना माना जा रहा है। पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमित हुए प्रदेश के 11 अधिकारिओ में लुधियाना एडीसी (जनरल) अमरजीत सिंह बैंस, एसडीएम (खन्ना) संदीप सिंह, एडीसी जगराओं नीरू कात्याल गुप्ता, होशियारपुर के नगर आयुक्त बलबीर राज, एसडीएम (होशियारपुर) अमित महाजन, एसडीएम पवारगाम, एसडीएम (मोहाली) जगदीप सिंह, एसडीएम (फतेहगढ़ साहिब) दीपांकर गर्ग, निदेशक (रोजगार) राजीव गुप्ता, हरजीत संधू (सचिव) राज्य परिवहन प्राधिकरण चंडीगढ़ और एसडीएम (रोपड़) गुरिंदर जोहल, शाहकोट के एसडीएम डॉ संजीव शर्मा शामिल है।
इन अधिकारिओ के संकर्मित होने से प्रदेश की सिविल प्रशासनिक लॉबी दहशत के माहौल में है। प्रदेश की मुख्य सचिव विन्नी महाजन जहाँ इन अधिकारिओ के पोसिटिव ऐ के बाद चिंता में है वहीँ उन्होंने सभी अधिकारियों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में हुई बैठक में मौजूद आठ अधिकारियों की रिपोर्ट अभी आनी बाकि है। जबकि अन्य अधिकारी के टेस्ट की कवायद भी की जा रही है।














No comments